{"_id":"6054ea118ebc3e8c981db8d5","slug":"the-inspector-said-he-has-come-empty-handed-in-the-police-station-how-should-he-work-ambedkar-nagar-news-lko5704053195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बोले, थाने में खाली हाथ आए हैं, कैसे हो काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बोले, थाने में खाली हाथ आए हैं, कैसे हो काम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थानों में किस तरह पुलिसकर्मी पीड़ितों से उगाही कर रहे हैं, इसकी एक और नजीर सामने आई है। इब्राहिमपुर थाने के एक दरोगा का आडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक पीड़ित के पैरोकार से फोन पर बात करते हुए सुने जा रहे हैं कि यह खाली हाथ चले आए हैं, मैं क्या करूं। मैने दीवान को बता दिया है। इनसे कह दो दीवान से मिल लें। वहीं, इस मामले में आरोपी दरोगा प्रदीप यादव को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
जिले के अलग-अलग थानों में अकसर पुलिसकर्मियों के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रत्येक मामले में तत्परतापूर्वक कार्रवाई किए जाने के निर्देश के बावजूद पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पीड़ितों से वसूली करने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला इब्राहिमपुर थाने से जुड़ा है। वहां तैनात एक दरोगा का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें दरोगा रिश्वत की बात करते सुना जा रहा है। वायरल ऑडियो को सुनने पर यह प्रतीत हो रहा है कि किसी मामले में कोई पीड़ित न्याय के लिए थाने पहुंचा था।
वह दरोगा की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा तो दरोगा ने उसके पैरोकार के पास फोन लगा दिया। इसमें दरोगा ने पैरोकार से कहा कि यह तो खाली हाथ आए हैं, मैं क्या करूं। पैरोकार ने कहा कि आपने तो 2 हजार रुपये देने को कहा था। इतना ही देना है या कुछ और इंतजाम कराऊं। दरोगा को फोन टेप होने का एहसास भी था। उसने कहा कि यह सब बात फोन पर नहीं की जाती। मैंने दीवान को सब कुछ बता दिया है। अपने आदमी से बोलो कि वह दीवान से जाकर मिल ले और उससे आदेश करा ले। दरोगा की ओर से रिश्वत को लेकर की गई यह वार्ता शुक्रवार को वायरल हो गई। इस मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि आरोपी दरोगा प्रदीप यादव को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया गया है।