फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The greatest strength is to stay on the path of faith and truth

Ambedkar Nagar News: श्रद्धा और सत्य के मार्ग पर डटे रहना सबसे बड़ी शक्ति

Tue, 10 Feb 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 10 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The greatest strength is to stay on the path of faith and truth
प्रवाचक रामायणी इंदुमती
विद्युतनगर। टांडा के नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर चौक पर श्रीराम कथा के दूसरे दिन मंगलवार को शिव-सती चरित्र का वर्णन किया गया। प्रवाचक रामायणी इंदुमती ने संयम, श्रद्धा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रद्धा और सत्य के मार्ग पर डटे रहना सबसे बड़ी शक्ति है। अहंकार का परिणाम हमेशा विनाश की ओर ले जाता है। त्याग और निष्ठा से ही धर्म की रक्षा होती है। सामाजिक समस्याओं का समाधान नैतिक मूल्यों से संभव है। सरल आचरण और संयम से जीवन संतुलित रहता है। माता सती शिव के प्रति अटूट प्रेम, श्रद्धा और समर्पण की प्रतीक हैं। पिता दक्ष की ओर से शिव का अपमान किए जाने के बावजूद सती ने शिव की महिमा का गुणगान किया और उनका पक्ष मजबूती से रखा। दक्ष यज्ञ में शिव के निरादर को सहन न कर पाने के कारण माता सती ने अपने प्राण त्याग दिए। यह त्याग अधर्म के विरुद्ध धर्म की विजय का प्रतीक बताया गया। कथा के इस प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने एकाग्रता के साथ सुना। शिव–सती चरित्र भक्तों को संयम, श्रद्धा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान रामचरितमानस की महत्ता पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed