फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The goons who came in two vehicles beat up the toll workers, case registered against 20

Ambedkar Nagar News: दो वाहन से आए दबंगों ने टोलकर्मियों को पीटा, 20 पर केस

Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The goons who came in two vehicles beat up the toll workers, case registered against 20
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। गोरखपुर एक्सप्रेसवे के अंबरपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार शाम पहुंचे दो कार से 12 से अधिक लोगों ने टोल कर्मियों की पिटाई कर दी। इसमें सुपरवाइजर को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर सचिन गोस्वामी के मुताबिक 30 जुलाई की शाम सात बजे टोल प्लाजा पर एक स्विफ्ट और दो फॉर्च्यूनर कार पहुंची। अंदर से 15 से 20 लोग बाहर निकले और टोल न देने की बात कह गालियां दीं। विरोध करने पर वहां मौजूद टोलकर्मियों की पिटाई करने लगे। जान बचाने के लिए सुपरवाइजर भागकर टेबल के अंदर घुस गए। आरोप है कि उन्हें बाहर निकालकर उनकी पिटाई की। इससे अंदरूनी चोटें आने से वह अचेत हो गए। यही नहीं जाते-जाते दबंगों ने कंट्रोल रूम का मॉनिटर व कंप्यूटर तोड़ डाला। इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो फर्नीचर आदि तोड़ दिया। डायल 112 पुलिस को सूचना देने पर दबंग वाहन लेकर भाग निकले। सचिन के शरीर पर गंभीर चोटें लगने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed