फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The girlfriend appealed to the police, the rounds were taken

Ambedkar Nagar News: प्रेमिका ने पुलिस से लगाई गुहार, हुए फेरे

Mon, 12 Jan 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 12 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
The girlfriend appealed to the police, the rounds were taken
जहांगीरगंज। कस्बे में एक प्रेम कहानी परवान चढ़ गई। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने के बाद परिजनों की सहमति से एक युवक और युवती ने सोमवार को एक मंदिर में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना लिया। यह प्रेम विवाह इसलिए खास रहा क्योंकि दोनों के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिसके बाद प्रेमिका की ओर से थाने में गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज के एक युवक का अपने पड़ोस के गांव की युवती के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से गहरा लगाव रखते थे और विवाह करना चाहते थे। हालांकि परिवारजनों की ओर से इस रिश्ते को स्वीकार करने में आनाकानी की जा रही थी, जिससे दोनों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया था।
विज्ञापन

जब परिजनों से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली तो प्रेमिका ने हिम्मत दिखाते हुए सोमवार को स्थानीय थाने में पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र दिया। इस प्रार्थना पत्र के माध्यम से उसने अपनी स्थिति से पुलिस को अवगत कराया और विवाह संपन्न कराने में मदद की गुहार लगाई। प्रेमिका की गोहार पर संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने तत्परता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय यादव के निर्देशानुसार युवक को थाने तलब किया गया। पुलिस ने युवक से बात की और उसे विवाह के लिए राजी करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने से यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed