{"_id":"61c0d1534507b75d813ee4bc","slug":"the-fate-of-three-candidates-imprisoned-in-the-boxes-ambedkar-nagar-news-lko6098770137","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रत्याशियों की किस्मत पेटिकाओं में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रत्याशियों की किस्मत पेटिकाओं में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को भियांव विकास खंड के रंडौली में रिक्त हुए ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। 1239 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। इसके सापेक्ष मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक लगभग 58 प्रतिशत मतदाताओं न अपने मताधिकार का प्रयोग कर मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद कर दिया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को ब्लॉक मुख्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। 21 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय भियांव में मतों की गिनती की जाएगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
लगभग दो माह पूर्व भियांव विकास खंड की रंडौली ग्राम पंचायत की प्रधान रहीं उर्मिला तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया था। इसे देखते हुए 20 दिसंबर को उप चुनाव की घोषणा की गई थी। उप चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए तीन प्रत्याशियों ने दावा ठोंका। इसमें भीमा पांडेय, रेखा व शशि तिवारी शामिल रहीं। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। एक मतदान केंद्र के दो मतदेय स्थलों पर कुल 1239 मतदाताओं को मतदान करना था। शाम पांच बजे जब मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, तो लगभग 58 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तीनों प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। 200 मीटर की सीमा में किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके अलावा इस सीमा क्षेत्र में भीड़ भी नहीं एकत्र होने दी गई। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को ब्लाक मुख्यालय भियांव में बने स्ट्रांग रूम में रख दिया गया।
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, तो वहीं एसडीएम अभय कुमार पांडेय व सीओ केके शुक्ला ने मतदान केेंद्र पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के दौरान जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी करे, तो तत्काल जिम्मेदारों को जानकारी दें।
आज होगी मतों की गणना
मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतपेटिकाओं को ब्लॉक मुख्यालय भियांव में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। 21 दिसंबर को मतों की गणना होगी। इसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
-अभय कुमार पांडेय, एसडीएम