फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The doctor did not reach for the examination, CMO gave a second chance

Ambedkar Nagar News: जांच में नहीं पहुंचीं चिकित्सक, सीएमओ ने दिया दूसरा मौका

Mon, 10 Nov 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The doctor did not reach for the examination, CMO gave a second chance
अंबेडकरनगर। बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों को रेफर कर निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के प्रकरण में सोमवार को जांच बैठक सीएमओ कार्यालय में आयोजित की गई। मामले में गाइनोकॉलॉजिस्ट डॉ. अनीता गौड़ उपस्थित रहीं और अपना पक्ष रखा। हालांकि, डॉ. अंजुम आरा जांच में शामिल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि डॉ. अंजुम आरा को दूसरा अवसर प्रदान किया जाएगा, ताकि वे उपस्थित होकर अपने पक्ष के दस्तावेज पेश कर सकें। डॉ. अंजुम आरा पर आरोप है कि उन्होंने सीएचसी बसखारी की ओपीडी से मरीजों को अपने निजी अस्पताल मिल्लत हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रेफर किया था। जांच अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह की रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आने के बाद दोनों चिकित्सकों से जवाब तलब किया गया था। सीएमओ ने कहा कि विभागीय नियमों के तहत दोनों चिकित्सकों के पक्ष पर विचार कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed