{"_id":"6903a53cd00811f0890c5e32","slug":"the-description-of-the-divine-pastimes-of-god-is-found-in-the-bhagavata-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-144430-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भागवत में मिलता है भगवान दिव्य लीलाओं का वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भागवत में मिलता है भगवान दिव्य लीलाओं का वर्णन
Thu, 30 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
.राजेसुल्तानपुर के श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी मुमुक्षु आश्रम इंदौरपुर घिन्हापुर में महायज्ञ करते
- फोटो : अमर उजाला
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी मुमुक्षु आश्रम, इंदौरपुर घिन्हापुर में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण अष्टोत्तरशत पारायण महायज्ञ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन से पधारे विद्वान 108 ब्राह्मणों ने महापुराण पाठ का शुभारंभ विधि-विधान से किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ आश्रम के पीठाधीश्वर सत्यव्रत ब्रह्मचारी महाराज ने पूजन-अर्चन के साथ किया। पीठाधीश्वर ने बताया कि यह आयोजन 108 दिनों के संकल्पित भागवत पारायण महायज्ञ का हिस्सा है, जिसे एक विशिष्ट सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। श्रीमद्भागवत महापुराण हिंदू धर्म का प्रमुख ग्रंथ है, जिसमें भक्ति योग की महिमा और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन मिलता है। पूर्व विधायक अनीता कमल, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अनिल पांडेय, बालमुकुंद दूबे, सुनील यादव, श्याम सुंदर दूबे, शोभनाथ यादव, मनोज जायसवाल, सूर्यभान उर्फ नाटे यादव, सौरव यादव, महेंद्र यादव, अर्जुन यादव, जगदीश, संजय सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।