{"_id":"579a47784f1c1bc06121f070","slug":"the-death-of-the-young-man-from-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली का झटका
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत गिरैयाबाजार में गुरुवार सुबह हैंडपंप ठीक कर रहा एक मिस्त्री उसमें अचानक उतरे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आननफानन में उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना अंतर्गत छितौना गांव निवासी चंद्रभान (40) पुत्र रामजस गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब अपने चचेरे भाई रोशन के साथ गिरैयाबाजार स्थित एक हैंडपंप में आई खराबी ठीक कर रहा था। हैंडपंप का कनेक्शन टुल्लू पंप से भी था।
विज्ञापन
अभी वह खराबी पूरी तरह ठीक भी नहीं कर सका था कि इसी बीच हैंडपंप में करंट दौड़ने लगा। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे किसी प्रकार हैंडपंप से अलग किया और टुल्लू पंप का कनेक्शन काटा लेकिन तब तक चंद्रभान गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन
आननफानन में उसे सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ नीरज राय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।