फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The death of the young man from eating toxic substances

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sat, 19 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from eating toxic substances
poison - फोटो : symbolic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत जैतपुर निवासी विपिन (30) पुत्र सुरेंद्र ने शुक्रवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। विपिन के विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी होने पर उनमें रोना-पीटना मच गया। गंभीर अवस्था में विपिन को आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासी युवक ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों के अनुसार संदीप (22) पुत्र अभयराज ने शनिवार भोर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर उसे बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed