फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The dead body of a young man was found in a semi-built house in the garden

Ambedkar Nagar News: बाग में वृद्घा तो अर्धनिर्मित मकान में मिला युवक का शव

Fri, 09 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man was found in a semi-built house in the garden
नई हुई शिनाख्त, पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी(अंबेडकरनगर)। थाना क्षेेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर युवक व वृद्धा का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। युवक का शव बुरी तरह से सड़ चुका था। माना जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उसकी मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के टांडा मार्ग पर स्थित सुकना देवी के अर्धनिर्मित घर से शुक्रवार दोपहर बाद लोगों को अधिक दुर्गंध का एहसास हुआ। वहां कोई रहता नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार वैसे तो दुर्गंध बीते दो दिनों से आ रही थी लेकिन शुक्रवार को अधिक थी। इस पर लोगों को कुछ आशंका हुई। बसखारी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम अंदर गई तो वहां एक युवक का शव पड़ा था। बुुरी तरह से सड़ जाने के चलते अधिक दुर्गंध आ रही थी। शव के निकट एक सिरिंज पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव की पहचान का काफी देर तक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव लगभग छह सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जाती है।
विज्ञापन

इससे पहलेे शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के मसड़ा स्थित राकेश के आम के बाग में एक वृद्धा का शव पड़ा मिला। कुछ ग्रामीण जब बाग की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। लगभग 75 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी। बाद मेें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बसखारी जेपी यादव ने बताया कि वृद्धा विक्षिप्त थी। बीते कई दिनों से वह गांव में देखी जा रही थी। बताया कि दोनों शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed