फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of the woman was taken out from the grave in the presence of a magistrate

Ambedkar Nagar News: मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला महिला का शव

Wed, 17 Jul 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 17 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman was taken out from the grave in the presence of a magistrate
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सील अस्पताल मेंं प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। नौ दिन पहले महिला को चहोड़ा घाट स्थित श्मशान घाट में दफनाया गया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि 18 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के निर्देश पर रामनगर स्थित नेशनल हॉस्पिटल में छापा डाला था। वहां मानक का उल्लंघन कर अस्पताल संचालित मिलने पर उसे सील कर दिया गया था। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केस भी दर्ज कराया गया था। सील अस्पताल मेंं बीती सात जुलाई को इसौरी नसीरपुर निवासी पिंटू की पत्नी रागिनी (32) का प्रसव कराया गया था। पुत्री पैदा होने के बाद महिला कुछ देर तक वहां भर्ती थी। बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया था। घर के निकट पहुंचते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन पीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई थी। इसी मामले में विवेचक के निवेदन पर बुधवार को महिला का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed