{"_id":"6702d1171f25ff407d07fb95","slug":"the-body-of-a-youth-missing-from-home-two-days-ago-was-found-in-the-pond-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122403-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो दिन पहले घर से लापता युवक का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो दिन पहले घर से लापता युवक का शव तालाब में मिला
Sun, 06 Oct 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव रविवार को थाना क्षेत्र मालीपुर के कादीपुर गांव के बाहर स्थित तालाब में मिला। एक दिन पहले ही युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था।
रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित तालाब में युवक का शव उतराता देखा। उसकी पहचान गांव निवासी दीपक मिश्र (25) के रूप में हुई। रोते पीटते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद मालीपुर पुलिस घटनास्थल पर आ गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल पुलिसकर्मियों ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया तालाब में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
बताया जाता है कि गत चार अक्तूबर की देर शाम दीपक खाना खाकर घर से निकला। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक दिन पहले पांच अक्तूबर को युवक के पिता विजय बहादुर मिश्र ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच रविवार को उसका तालाब में शव मिला। एसओ ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई दूसरी तहरीर नहीं मिली है।