फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a young man was found floating in the Saryu river, could not be identified

Ambedkar Nagar News: सरयू नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found floating in the Saryu river, could not be identified
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के चांडीपुर घाट पर मंगलवार को सरयू नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। शव को देखने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव पर पैंट और हरी रंग की शर्ट मौजूद थी। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब एक हफ्ते पुराना हो सकता है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed