फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The bike hit the girl student, the two sides clashed

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल, दो पक्ष भिड़े

Wed, 26 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 26 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The bike hit the girl student, the two sides clashed
accident - फोटो : demo pic

मार्ग दुर्घटना में कक्षा एक की छात्रा के घायल होने के बाद बाइक सवार की पिटाई को लेकर बुधवार को बंदीपुर बाजार में जमकर हंगामा हुआ। युवक की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने बाद में बाजार पहुंचकर छात्रा के पिता की किराने की दुकान पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। उन्हें बचाने आए लोगों को भी डरा-धमकाकर दूर हटा दिया गया।

विज्ञापन


दो चक्र में हुई मारपीट की घटना से काफी देर तक बंदीपुर बाजार में हंगामे का माहौल रहा। छात्रा के पिता ने अपनी दुकान से 75 हजार रुपये छीन लिए जाने का भी आरोप लगाते हुए जैतपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदीपुर बाजार का है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार सुबह बंदीपुर बाजार निवासी संदीप की छह वर्षीय पुत्री गुड़िया बाजार के निकट स्थित एक विद्यालय जा रही थी। वह कक्षा एक की छात्रा है। इसी बीच उसे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार युवक आदेश मिश्र पुत्र शिवकुमार निवासी बंदी अजोरपुर को बाजार वासियों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। आरोप है कि इस पर आदेश के परिवारीजन व कुछ अन्य लोग बाइक से बंदीपुर बाजार पहुंचे और घायल बालिका के पिता की किराना की दुकान में घुस गए। वहां वे सब छात्रा के पिता संदीप को खींचकर सड़क पर ले आए और लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। घटना से बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

पीड़ित पक्ष के अनुसार आसपास मौजूद लोग जब तक घटनास्थल की तरफ दौड़ते, तब तक हमलावर दुकान के अंदर कैश बाक्स में रखा 75 हजार रुपये लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए।


बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बाजार में मारपीट हुई है। रुपये छीने जाने की बात संदिग्ध लगती है। छानबीन की जा रही है। इसके बाद ही पूरे तथ्य सामने आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed