फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The attackers beat up three brothers, shot one in the leg

हमलावरों ने तीन भाइयों को पीटा, एक के पैर में मारी गोली

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The attackers beat up three brothers, shot one in the leg
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के चुड़ैला गांव में लगभग दो वर्ष पूर्व नाम बिगाड़ने का विरोध करने पर पिटाई मामले में युवक ने साथियों के साथ ग्रामीण के घर पहुंचकर शुक्रवार को दोपहर न सिर्फ तीन सगे भाइयों की जमकर पिटाई कर दी, बल्कि एक युवक के पैर पर गोली मार दी। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चुड़ैला गांव निवासी पिंटू 6 से अधिक साथियों के साथ बाइकों से शुक्रवार को दोपहर गांव के ही सुभाष के घर पहुंच गया और वहां खड़े सुभाष की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार पर उसे बचाने के लिए पहुंचे उसके भाई दिलीप व राजधारी को हमलावरों ने पीट दिया। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े, तो एक हमलावर ने सुभाष के पैर पर गोली मार दी। मारपीट में तीनों भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने पिंटू व दो नामजद के अलावा तीन अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाल दुर्गेश कुमार ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व सुभाष ने पिंटू को खरचू के नाम से पुकार लिया था। इस पर पिंटू ने इसका विरोध किया। आरोप है कि उस समय सुभाष व अन्य ने पिंटू की पिटाई कर दी थी। बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed