फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The accused of dowry harassment did second marriage

Ambedkar Nagar News: दहेज उत्पीड़न के आरोपी ने किया दूसरा निकाह

Sun, 20 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The accused of dowry harassment did second marriage
अंबेडकरनगर। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा विचाराधीन हाेने के बावजूद आरोपी युवक ने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पहुंचीं पीड़िता को पति व उसकी दूसरी पत्नी के अलावा ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट दिया। इसी के साथ तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आलापुर के हथिनाराज गांव की सबा आफरीन ने महिला थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2021 को अबू सूफियान निवासी ग्राम संदहा बसखारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। महिला ने 29 सितंबर 2023 को बसखारी थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, जो वर्तमान में जनपद न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


महिला वर्तमान में अपने मायके में ही रह रही है। इस सबके बाद भी अबू सूफियान ने चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर वह नौ अप्रैल को अपने ससुराल गई। पति अबू सूफियान, ससुर तौहीद आलम, कदरुन्निशां, अरशिफ, सना के अलावा दूसरी पत्नी ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर उसे लात-घूसे व थप्पड़ से मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्ला-गोहार मचाने पर गांव वालों ने आकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। इस दौरान अबू ने तीन तलाक भी दे दिया। साथ ही वापस दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed