फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   TET candidaet protest

समायोजन की मांग को लेकर टीईटी अभ्यर्थियों ने दिया धरना

Sun, 11 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
TET candidaet protest
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालय में समायोजन की मांग को लेकर टीईटी अभ्यर्थियों ने रविवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि समायोजन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही समायोजन की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी लंबे समय से परिषदीय विद्यालयों में समायोजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब भी इसे लेकर धरना प्रदर्शन किया जाता, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान वायदा किया गया था कि सरकार बनने के बाद टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का समायोजन किया जाएगा। सरकार बने लगभग तीन वर्ष बीत गए हैं, लेकिन अब तक समायोजन प्रक्रिया नहीं प्रारंभ हो सकी हैं। इससे अभ्यर्थी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि समायोजन न होने से उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर समायोजन की उम्मीद बंधी थी, लेकिन उपेक्षा के चलते उन्हें बड़ा झटका लगा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही समायोजन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान शशांक, सर्वेश, अजय, अशोक, मस्तराम, रामअनुज, प्रमोद, राजेश, ज्ञानचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed