फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ten special clubs will be formed in 20 schools for the development of children

Ambedkar Nagar News: 20 विद्यालयों में बच्चों के विकास के लिए बनेंगे दस विशेष क्लब

Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
Ten special clubs will be formed in 20 schools for the development of children
अंबेडकरनगर। जिले के 20 परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के चतुर्दिक विकास के लिए 10 अलग-अलग क्लबों का गठन होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का कौशल भी निखारा जाएगा। गठित क्लबों की मुख्य गतिविधि प्रत्येक शनिवार को अंतिम दो कक्षा के दौरान की जाएगी। यह सभी विद्यालय पीएमश्री विद्यालय के तौर पर चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1063 प्राथमिक, 235 उच्च प्राथमिक और 285 कंपोजिट विद्यालय समेत कुल 1583 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें पंजीकृत डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने को लेकर नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इन्हीं विद्यालयों में से 20 विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय के तौर पर चयनित किया गया है। अब इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही बच्चों में विकासात्मक सोच और क्षमता की वृद्धि के लिए क्लबों का गठन होगा।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब, स्पोट्र्स क्लब, गणित क्लब, विज्ञान क्लब, भूगोल क्लब, रीडिंग क्लब, सिविक सेंस क्लब, डिजिटल इनिशिएटिव क्लब, कला-संगीत व नाटक क्लब, योग क्लब का गठन किया जाना है। स्कूलों में गतिविधियों का संचालन शिक्षकों की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। क्लब के माध्यम से पौधरोपण, खेल प्रतियोगिताएं योगाभ्यास, कला, संगीत, नाटक, रंगमंच, रोल प्ले आदि के साथ पठन-पाठन संबंधी गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इसमें पुस्तक चर्चा और कहानियां सुनाने के कार्यक्रम प्रमुख हैं।

संरक्षित होगा पर्यावरण

ईको क्लब से पर्यावरण संरक्षित होगा। इसके तहत पौधारोपण किया जाएगा और उसकी देखभाल भी की जाएगी। स्पोट्र्स क्लब के तहत खेल प्रतियोगिताएं होंगी और योगाभ्यास कराए जाएंगे। गणित व विज्ञान क्लब के तहत गणितीय पहेलियों से लेकर गणित किट, विज्ञान किट व आईसीटी का प्रयोग होगा।


बीईओ को किया गया निर्देशित

पीएमश्री स्कूलों में क्लबों का गठन किया जाना है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। क्लब का गठनकर इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। -बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed