{"_id":"57433c1b4f1c1b6101690b2b","slug":"teenager-killed-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 23 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo pic
थाना अंतर्गत डोडो गांव में सोमवार को सड़क पार करते समय एक किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर भाग चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत ऐनवां निवासी फहीम (8) पुत्र रफी बसखारी थाना अंतर्गत डोडा स्थित ननिहाल में रह रहा था। सोमवार को सड़क पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोग जब तक लोग मौके पर पहुंचे, चालक वाहन लेकर भाग निकला था। सूचना पर एसओ मनोज पंत पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन