फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tears welled up after watching Pran Pratistha live on TV.

Ambedkar Nagar News: टीवी पर प्राण प्रतिष्ठा की लाइव देख छलक पड़े आंसू

Mon, 22 Jan 2024 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tears welled up after watching Pran Pratistha live on TV.
अंबेडकरनगर। श्रीराम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह टेलीविजन के जरिए लाइव प्रसारण देखा। पांच सौ वर्षों की तपस्या को फलीभूत होता देख लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। आयोजन स्थलों पर भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि टांडा नगर सह संघचालक इंद्रदेव पाठक एवं सक्षम संस्था के प्रांत महासचिव मानस वर्मा ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एलईडी टीवी पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों ने लाइव प्रसारण देखा। लाइव कार्यक्रम को देखने के लिए विद्यालय के बच्चे राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के रूप में सजकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए संपूर्ण रामायण को छोटे-छोटे नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्रा अंशिका, रिया, कुमकुम, वर्तिका, इच्छा पांडेय ने शानदार प्रस्तुति दी। संचालन छाया पांडेय, सारिका चौरसिया, राजेश कसौधन, दीपचंद, गोपाल गुलाटी, डॉ. बैकुंठ व रामसुंदर आदि मौजूद रहे। आलापुर तहसील में एसडीएम सौरभ शुक्ल की अगुवाई में तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव व लेखपाल संघ अध्यक्ष विपिन तिवारी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने टीवी पर मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव देखा। बाद में प्रसाद का वितरण भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में भी लोग सुबह से ही टीवी पर अपनी नजर बनाए हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या धाम पहुंचने के साथ ही लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। दोपहर साढ़े 12 बजे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तस्वीर सामने आई तो लाइव देख रहे लोगों की आंखें नम हो गईं। समूचा माहौल भगवान राम के जयकारों से गूंजने लगा। राम भजन के साथ ही प्रसाद वितरण का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed