फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Take public welfare schemes to every person: DM

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : डीएम

Tue, 02 Jul 2024 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Take public welfare schemes to every person: DM
अंबेडकरनगर। गांव की समस्या का गांव में ही समाधान कराने के लिए मंगलवार को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरौली में जनचौपाल का आयोजन हुआ। डीएम अविनाश सिंह ने ग्रामीणोंं से आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। गांव के पंचायत भवन में दी जाने वाले सुविधाओं का भी हाल जाना। अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जिन योजनाओं को लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है, उस विभाग से संबंधित कैंप गांव में लगाकर पात्रोंं को लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणोंं ने राजस्व के कई मामलों को डीएम के सामने रखा। डीएम ने गांव में संपर्क मार्ग, विद्युत व्यवस्था, ग्राम निधि से कराए गए कार्य, सभी प्रकार की पेंशन, मनरेगा, समूह, आवास, नाली, खड़ंजा, चकरोड, तालाब, पंचायत सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड व अन्य वृद्धापेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन संबंधी कार्यों का सत्यापन कराते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के भी निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गांव में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, पात्र लाभार्थियों की पेंशन बनवाने व जो अन्य कार्य होने हैं, उन्हें जल्द पूरा करने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन

गांव की प्रतिमा ने खुली नाली पर पटिया न होने से होने वाली परेशानी साझा की। डीएम ने बीडीओ से तत्काल लगवाने की हिदायत दी। एएसपी विशाल पांडेय से पुलिस के लंबित मामलोंं का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एसडीएम पवन कुमार जायसवाल, डीडीओ ,तहसीलदार,उप निदेशक कृषि, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, बीडीओ प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed