{"_id":"606b4f2d8ebc3e59144f1d6b","slug":"students-wandering-for-fee-reimbursement-and-scholarship-ambedkar-nagar-news-lko572847814","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति के लिए भटक रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति के लिए भटक रहे छात्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय का चक्कर लगाते विभिन्न विद्यालयों के छात्र छ
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आखिर शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति कब मिलेगी। इसके जवाब के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग व पिछड़ा वर्ग विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए इधर उधर भटक रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं। यदि समय पर फीस नहीं जमा की तो इससे विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की भी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रतिदिन छात्र-छात्राएं विकास भवन स्थित समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
समाज कल्याण कार्यालय के बाहर सोमवार को मिले कटेहरी के राघवेंद्र व जलालपुर के विनय कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीते शिक्षा सत्र की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिल सकी है। लगभग प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई भी समुचित जानकारी नहीं दे रहा है। अशरफपुर किछौछा के रमन गुप्ता व बसखारी के जगदीश ने कहा कि उन्हें शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि अब तक नहीं मिल सकी है। कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस कदम जिम्मेदारों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। संबंधित कालेज द्वारा फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि समय रहते फीस नहीं जमा हुई, तो मुश्किल हो सकती है।
राजे सुल्तानपुर के राधेश्याम ने कहा कि उनकी पुत्री प्रिया को अब तक शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल सकी है। इसके लिए वह बार-बार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। कटेहरी के दीपक, केदारनगर के रामयन ने कहा कि नया शिक्षासत्र भी शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक बीते शिक्षा सत्र की शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल सकी है। इससे फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम रहे कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा जारी रखने के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक मुश्किल का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्हें न सिर्फ छात्रवृत्ति, बल्कि उन्हें शुल्क प्रतिपूर्ति का भी लाभ दिलाए जाने की योजना संचालित है। यह अलग बात है कि योजना का समुचित लाभ छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नया शिक्षासत्र शुरू हो चुका है, लेकिन बीते शिक्षासत्र की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति अब तक छात्र-छात्राओं को नहीं मिल सका है।