फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students should learn from the ideals of Lord Jesus

प्रभु यीशु के आदर्शों से सीख लें छात्र

Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students should learn from the ideals of Lord Jesus
अंबेडकनगर के सेंटपीटर्स स्कूल में गुड फ्राइडे के मौके पर नाटय रूपांतरण के जरिए ईसा मसीह के जीवन क - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के सेंट पीटर्स स्कूल में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बच्चों व शिक्षकों ने नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया। नाट्य रूपांतरण के जरिए बच्चों ने दर्शाया कि प्रभु यीशु ने कैसे मानव सेवा के लिए अपने प्राण त्याग दिए। बच्चों की बेहतर प्रस्तुति देख शिक्षकों व अभिभावकों ने सराहना की। बाद में विद्यालय के फादर ने बच्चों को प्रभु यीशु के बलिदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
विज्ञापन

सेंट पीटर्स स्कूल में गुड फ्राइडे के मौके पर प्रभु यीशु को याद किया गया। बच्चों व शिक्षकों ने नाट्य रूपांतरण के जरिए प्रभु यीशु को कैसे सूली पर चढ़ाया गया और मानव सेवा के लिए उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों को दर्शाया। बच्चों की इस बेहतर प्रस्तुति को देख अभिभावकों व शिक्षकों की आंखें नम हो गईं। बाद में फादर विल्सन ने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन मानव सेवा में गुजरा।
विज्ञापन

उनका मानना था कि इस धरा पर मानव सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं हो सकती। फादर फ्रेडरिक ने बच्चों से आह्वान किया कि प्रभु यीशु के आदर्शों से सीख लेकर जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है। पढ़ाई के साथ-साथ अपने आसपास के असहाय लोगों की मदद भी करनी चाहिए, जिससे उनके जीवन में भी खुशहाली तय हो सके। नाट्य रूपांतरण में अभिषेक, नवीन डेनिस, ज्योति, रिंकू, मैरी सुनीता आदि का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed