{"_id":"68c5b7b8acd1b50b1106b6e1","slug":"students-should-contribute-in-nation-building-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-141924-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी करें योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी करें योगदान
Sat, 13 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
.छात्राओं को टैबलेट वितरित करते शिक्षक।
अंबेडकरनगर/विद्युतनगर। रामहित लक्ष्मण स्मारक महिला महाविद्यालय बंदीपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। 74 स्नातक छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों को समझकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देगा।
उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के भीतर लगन और संकल्प हो तो कोई भी बाधा उसे लक्ष्य तक पहुंचने से रोक नहीं सकती। इस दौरान प्रबंधक श्रीदत्त प्रजापति, प्राचार्य अवधेश कुमार, राम निहोर प्रजापति, अनुपम सिंह, मंगलेश्वर प्रजापति, विवेक यादव, छोटेलाल, हरिनाथ यादव सहित अन्य शिक्षक रहे। वहीं, संत द्वारिका पीजी कॉलेज कोटवा महमदपुर में 150 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। शुभारंभ प्रबंधक डॉ. हरीश वर्मा ने किया। टैबलेट मिलने से बेटियों की पढ़ाई आसान होगी और वे ऑनलाइन पढ़ाई, ई-कंटेंट, डिजिटल बुक्स और सरकारी पोर्टल्स से सीधे जुड़ सकेंगी। प्राचार्य डॉ. रोहित राम, पदमनाथ, विजय नारायण, मिथिलेश, आदित्य पटेल, देवेंद्र, निधि वर्मा, साधना आदि लोग मौजूद रहे।