{"_id":"6251ce34494c6b20910677c7","slug":"special-worship-of-mahagauri-temple-resonated-with-cheers-ambedkar-nagar-news-lko62539304","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना, जयकारों से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना, जयकारों से गूंजे मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पवित्र चैत्र नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर में पहुंचकर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए माथा टेका। मंदिरों में बज रहे मां दुर्गा की भक्ति से सराबोर गीतों व मां दुर्गा के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने घरों के अलावा मंदिरों में हवन पूजन भी किया। हालांकि रविवार को पर्व के अंतिम दिन सभी मंदिरों में हवन-पूजन होगा।
चैत्र नवरात्र पर्व का उल्लास शनिवार को जिले में चरम पर दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिर लगभग पूरे दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। पर्व के आठवें दिन अष्टमी के मौके पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विशेष पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने संबंधित मंदिरों में पहुंचकर की।
उधर रविवार को पर्व के अंतिम दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना के बाद जिले की सभी देवी मंदिरों में हवन पूजन व भंडारे का आयोजन होगा। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने कहा कि रविवार को 8 बजे से नौ कुण्डीय हवन पूजन होगा, जो दोपहर तक चलेगा। उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर पालिका परिषद के निकट स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी माधव प्रसाद तिवारी ने कहा कि सुबह हवन पूजन के बाद शाम को भंडारा होगा। काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास ने कहा कि पर्व के अंतिम दिन हवन पूजन के बाद भंडारा होगा। मां भवानी शतेश्वरी देवी मंदिर रतनपुर के पुजारी सत्येंद्र दुबे ने कहा कि नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिरात्रि की विशेष पूजा अर्चना होगी। इसके बाद हवन पूजन के साथ ही भंडारे का आयोजन होगा। इसके अलावा भी जिले के अन्य मंदिरों में हवन पूजन के साथ ही भंडारे का आयोजन होगा।