फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP worker furious with Akhilesh's case

SP workers furious over Akhilesh's case

Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
SP worker furious with Akhilesh's case
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर केस दर्ज होने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी असफलता को लेकर बौखलाहट में है। वह आम लोगों की आवाज बनते जा रहे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे कायम करने का इतिहास रच रही है। इसके बाद भी वह आम लोगों की आवाज दबाने नहीं पाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर रविवार को सपा कार्यकर्ता छात्र सभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र यादव के नेतृत्व में जुटे। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. अंबेडकर मूर्ति के निकट एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुरादाबाद में जिस तरह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर मुकदमा गलत है। प्रांतीय नेता महेंद्र ने कहा कि मुरादाबाद में अखिलेश यादव जैसे एक राष्ट्रीय स्तर के नेता की सुरक्षा में इस तरह की खिलवाड़ के लिए सीधे राज्य सरकार दोषी है।
विज्ञापन

मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। सरकार आम लोगों से झूठे वायदे कर रही है। फर्जी नौकरी के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं तो वहीं आम जनता की आवाज उठाने वाले सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामले दर्ज हो रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कलेक्ट्रेट के निकट पुतला फूंका। मौके पर सपा नेता आलोक सिंह यादव, अभिनव, विपिन, धर्मेंद्र व विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed