{"_id":"6484b9bda866a1713b0e7374","slug":"sp-will-lay-siege-if-arbitrariness-does-not-stop-in-the-offices-ambedkar-nagar-news-c-13-1-282128-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दफ्तरों में न रुकी मनमानी तो सपा करेगी घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दफ्तरों में न रुकी मनमानी तो सपा करेगी घेराव
Sat, 10 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को दी चेतावनी
अंबेडकरनगर। आम लोगों की सरकारी कार्यालय में सुनवाई नहीं है। जनता बिजली, पानी व बदहाल आवागमन जैसे संकट से जूझ रही है। पुलिसकर्मी लूटखसोट में लगे हैं। इनमें जल्द सुधार न हुआ तो समाजवादी पार्टी कार्यालयों का घेराव कर अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने रवैए में बदलाव लाने को मजबूर करेगी।
शनिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने यह चेतावनी दी। कहा कि ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में अन्याय का बोलबाला है। आमलोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। पैसे वालों की ही सुनवाई हो रही है। थानों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी भी अंकुश लगाने में रुचि नहीं ले रहे। प्रदेश में हालात यह हैं कि पुलिसकर्मी वर्दी में ही चोरी व डकैती कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी राजितराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इन सबको लेकर चुप नहीं बैठेगी। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति एकदम बदहाल है। पेयजल से लेकर सड़क की हालत भी अत्यंत खस्ताहाल है। इसे भी जल्द दुरुस्त कराया जाए वर्ना पार्टी जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगी।