{"_id":"62daed5e52e99a372d28a7b5","slug":"somebody-wants-to-become-an-ias-officer-a-doctor-and-an-engineer-ambedkar-nagar-news-lko640697837","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अधिकारी तो कोई बनना चाहता चिकित्सक व इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस अधिकारी तो कोई बनना चाहता चिकित्सक व इंजीनियर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीबीएसई परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावियों का उत्साह देखने लायक है। सफलता से उत्साहित मेधावियों में से ज्यादातर का लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है। कई युवा चिकित्सक व इंजीनियर बनने का सपना संजोए हैं तो कोई सफल बिजनेस मैन बनना चाहता है।
सफल छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार करते हुए अपनी सफलता का श्रेय परिजनों के साथ ही शिक्षकों को भी दिया है। युवाओं ने कहा कि वे अब अपने अगले लक्ष्य को पूरा करने की तरफ ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके लिए सभी जरूरी प्रयास वे सब करेंगे। मेधावियों ने अपने संदेश में कहा कि अन्य छात्र-छात्राएं भी बेहतर सफलता अर्जित कर सकते हैं। बस उन्हें पूरी तरह से अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करना होगा।
आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं तनु
7.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाली जलालपुर मित्तूपुर निवासी तनु यादव आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। रेडिएंट इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने वाली तनु ने कहा कि मैं जब भी किसी आईएएस अधिकारी को देखती हूं, तो मुझे उनसे प्रेरणा मिलती है। जो सफलता मुझे इंटरमीडिएट में मिली है, उसे आगे भी बरकरार रखना है। सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों को देने वाली तनु के पिता अरविंद कुमार यादवनगर में ही इलेक्ट्रिक की दुकान करते हैं। उन्होंने बेटी की सफलता पर खुशी का इजहार किया। कहा कि उसका जो सपना है, उसे पूरा कराने का पूरा प्रयास करेंगे। गृहणी मां हीरा यादव व दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कोर्स कर रही बड़ी बहन आरती यादव ने कहा कि तनु की सफलता पर वे सभी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
बड़ा बिजनेस मैन बनने का है सपना
लालपुर निवासी किशन जायसवाल को सीबीएसई इंटरमीडिएट में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की सफलता मिली है। वे आगे चलकर बड़ा बिजनेस मैन बनना चाहते हैं। किशन ने कहा कि अभिभावकों व गुरुजनों के बेहतर दिशा-निर्देशन का ही नतीजा रहा कि उसे बड़ी सफलता हासिल हुई है। मेरा सपना सदैव बड़ा बिजनेस मैन बनने का रहा है। ऐसे में इसे हासिल करने में पहली सीढ़ी मैंने पार कर ली है। अब बिजनेस से संबंधित कोर्स पर पूरा फोकस रहेगा। बिजनेस मैन पिता अजय जायसवाल व गृहणी माता रीता जायसवाल ने खुुशी का इजहार करते हुए कहा कि बेटे ने सफलता हासिल कर हम सभी की झोली में खुशियां भर दी है। कहा कि किशन जो भी बनना चाहेगा, उसे आगे बढ़ने में पूरा सहयोग किया जाएगा।
आस्था का सपना आईएएस अधिकारी बनना
अमोला बुजुर्ग निवासी आस्था सिंह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। 95.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली आस्था का कहना है कि मेरा सपना है कि मैं देश की सेवा बढ़-चढ़कर करूं। अब मैं आगे की पढ़ाई इसी के आधार पर करूंगी। भियांव निवासी आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके बेहतर मार्ग दर्शन से ही मुझे सफलता मिली है। आगे भी इसी प्रकार की सफलता हासिल होती रहेगी। भियांव में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात पिता धीरेेेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुत्री की सफलता पर उन्हें गर्व है। गृहणी माता बीना सिंह ने कहा कि बेहद गौरव महसूस हो रहा है कि उनकी पुत्री को बड़ी सफलता मिली है।
इंजीनियर बनना चाहते हैं रितेश
97 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले बलुआ बहादुरपुर के रहने वाले रितेश का सपना इंजीनियर बनने का है। रितेश ने सफलता का श्रेय माता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि शुरुआती दौर से ही इंजीनियर बनने का सपना मैं देख रहा हूं। इस सपने को पूरा करने के लिए ही बीते दिनों ही मैंने कोटा में कोचिंग ज्वॉइन की है। कहा कि स्व. पिता मुकेश सिंह के सपने को पूरा करना मेरा पहला लक्ष्य है। गृहणी ममता सिंह ने पुत्र की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत ने ही उसे सफलता दिलाई है। डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रक्षाराम वर्मा ने रितेश का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिद्धि का चिकित्सक बनने का सपना
ीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली जलालपुर निवासी सिद्धि श्रीवास्तव ने कहा कि उसका सपना आगे चलकर चिकित्सक बनने का है। इसके लिए पहली सीढ़ी पार कर ली है। अब अगला लक्ष्य इंटरमीडिएट में भी इसी सफलता को दोहराना है। माता, पिता व गुरुजनों के बेहतर मार्गदर्शन का ही नतीजा रहा कि मुझे बड़ी सफलता हासिल हुई है। नरेंद्रदेव जनता इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात पिता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पुत्री की सफलता पर जो खुशी का अहसास हो रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। गृहणी माता सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद थी कि मेरी पुत्री परिवार का नाम रोशन करेगी।
शिवम का लक्ष्य इंजीनियर बनना
सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले जमुनीपुर निवासी शिवम वर्मा ने कहा कि जिस परिणाम को लक्ष्य बनाकर परीक्षा की तैयारी की थी, उसे हासिल करने में मुझे पूरी सफलता मिली। इंजीनियर बनने का मेरा सपना है। अब इस सपने को पूरा करने को लक्ष्य बनाकर अब इंटरमीडिएट की तैयारी करेंगे। जो सफलता मुझे मिली है, उसमें माता, पिता व गुरुजनों का बड़ा हाथ है। मैं समय समय पर उनसे मार्गदर्शन लेता रहा। डॉ. एके पब्लिक स्कूल अकबरपुर के प्रबंधक अभिनव वर्मा ने शिवम को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस सफलता को आगे भी हासिल करना होगा।
इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी
1. तनु यादव 97.2 प्रतिशत
2. रितेश सिंह 97 प्रतिशत
3. ऑनमेरी पॉल 96.4 प्रतिशत
4.अनमोल अग्रवाल 96.2 प्रतिशत
5. उम्मेहनी खातून 96 प्रतिशत
6. अराध्या सिंह 95 प्रतिशत
7. वैभव 94.6 प्रतिशत
8. रुद्रप्रताप पाल 94.2 प्रतिशत
9. अनुभव पटेल 94.4 प्रतिशत
10. शुभम शर्मा 93.6 प्रतिशत
हाईस्कूल
1. सिद्धि श्रीवास्तव 98.2 प्रतिशत
शिवांग यादव 98.2 प्रतिशत
2. विंध्यवासिनी 97.2 प्रतिशत
3. गर्वित कुशवाहा 97 प्रतिशत
4. स्वणिमा वर्मा 97 प्रतिशत
5. शिवांशु अग्रहरि 96.8 प्रतिशत
6. प्रियांजलि 96.1 प्रतिशत
7. अंकित 96 प्रतिशत
8. अभिषेक वर्मा 95.8 प्रतिशत
9. श्रुति श्रीवास्तव 95.1 प्रतिशत
10. आयुषि गुप्ता 95 प्रतिशत