{"_id":"58fceab34f1c1bb3748b5681","slug":"some-where-loos-some-were-tight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं चौकसी तो कहीं कोई देखने वाला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं चौकसी तो कहीं कोई देखने वाला नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखी कोई चौकसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधु संतों के वेश में आतंकी हमले की खूफिया सूचना के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट पर है। सभी थानों को प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही सादी वर्दी में भी भ्रमण करने व इनपुट लेने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन के इस निर्देश के बीच रविवार को पुलिस कहीं सक्रिय दिखी तो कहीं बेफिक्री का माहौल नजर आया। जाहिर तौर पर इन्हीं कतिपय लापरवाही का फायदा आतंकी उठा ले जाते हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस ने गत दिनों यूपी पुलिस के तमाम आला अधिकारियों को पत्र भेजकर आगाह किया है कि आतंकी अब भगवा वेश में हमले की साजिश रच रहे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के इस इनपुट के बाद यूपी में पुलिस सक्रिय हो गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलों में विशेष चौकसी बरतने को कहा है।इन सब के बीच अमर उजाला टीम ने रविवार को मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया तो कहीं चौकसी तो कहीं शिथिलता का माहौल दिखा। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे पर पुलिस टीम मुस्तैद दिखी। यहां पिकेट ड्यूटी के अलावा यूपी 100 सेवा का वाहन भी खड़ा था, जिसमें पुलिसकर्मी बैठे हुए थे।
विज्ञापन
किसी भी आकस्मिक सूचना पर वे मौके पर पहुंचने के लिए तैयार थे। यहां टावर पर लगा सीसीटीवी कैमरा एक एक गतिविधि को कैद कर रहा था। सीओ सिटी कार्यालय में बैठा एक कर्मचारी इस पर नजर बनाए हुए था। उधर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर कोई परवाह नहीं दिखी।
वहीं इस मामले में एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया किसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त एहतियात बरती जा रही है। संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को खास सूचना लेने के लिए प्रतिदिन रवाना किया जाता है। आकस्मिक छापेमारी भी कई जगहों पर कराई गई है।