फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Snake bites four people, one serious

वृद्ध समेत चार हुए सर्पदंश का श्किार, एक गंभीर

Sat, 11 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Snake bites four people, one serious
अंबेडकरनगर। लगातार हो रही बारिश के बीच जिले में सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। 24 घंटे के बीच चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी शंभूनाथ (65) शनिवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत रसूलपुर निवासी श्रेया वर्मा (15) शनिवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उधर, टांडा कोतवाली अंतर्गत चिंतौरा निवासी अनीता (27) भी शनिवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासिनी शांति (22) शनिवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed