{"_id":"677586182b0ab345d308fddd","slug":"slow-server-becomes-a-hindrance-in-getting-aadhar-card-corrected-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-127103-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आधार कार्ड दुरुस्त करवाने में सुस्त सर्वर बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आधार कार्ड दुरुस्त करवाने में सुस्त सर्वर बना बाधा
Wed, 01 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डाकघरों व बैंकों में आधार कार्ड बनवाने की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। यूआईडीएआई के सर्वर में दिक्कत से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। अकबरपुर प्रधान डाकघर व बैंकों में बुधवार सुबह से आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ दिखी। इसमें नए आधार कार्ड बनवाने व अन्य संशोधन के लिए लोग बच्चों के साथ पहुंचे थे।
आधार कार्ड अब हर जगह जरूरी हो गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसे लगाना जरूरी है। ऐसे में लोग अपने आधार कार्ड की त्रुटियों को दूर कराने के लिए दौड़ भाग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ स्कूल में छात्रवृत्ति फार्म जमा करने के लिए भी लोगों को आधार कार्ड की गड़बड़ी ठीक कराना अनिवार्य है। लोगों ने बताया कि भीषण ठंड में सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं, मगर कई दिन से चक्कर लगाने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। कभी फार्म में कमी बताकर उसे रिजेक्ट कर दिया जा रहा है तो कभी सर्वर की सुस्ती के कारण टाइमआउट होने से परेशानी खड़ी हो रही है।
कुर्की बाजार निवासी रमेश ने बताया कि बेटी सौम्या के आधार कार्ड में गड़बड़ी के चलते राशन कार्ड में नाम नही बढ़ पा रहा है। इसे सही कराने लिए कई दिनों से डाकघर का चक्कर काट रहे हैं। सूरापुर निवासी विनोद ने बताया कि अपने पुत्र विराट का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक पहुंच कर आवेदन किया। पूर्व में आवदेन रिजेक्ट हो चुका है, ऐसे में डर है कि कहीं इस बार भी आवेदन रिजेक्ट न हो जाए। डाकघर अकबरपुर में अपने दो पुत्रियों के साथ पहुंचे संजय ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए तीसरी बार आया हूं। दो बार आधार कार्ड रिजेक्ट हो चुका है।