फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   six suffered from high fever including couple

दंपती समेत छह तेज बुखार से पीड़ित

Sat, 05 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
six suffered from high fever including couple
hospital - फोटो : demo pic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पति-पत्नी समेत कुल छह लोग तेज बुखार की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि जिले में डेंगू व तेज बुखार का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब इसकी चपेट में आए लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों।

विज्ञापन


शनिवार को भी तेज बुखार के छह मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी निवासी सतीश चंद्र (65) पुत्र सुखराम शुक्रवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी भीटी फिर शनिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी मेराज अय्यूबी (48) पुत्र मोहम्मद अय्यूब व उनकी पत्नी किरन बानो (40) शुक्रवार को तेज बुखार की चपेट में आ गईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेराज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीपुर गांव निवासिनी श्रीपत्ती देवी (45) पत्नी बुधिराम को तेज बुखार चढ़ने पर शनिवार भोर में परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरापुर निवासी जगराम (35) पुत्र सतीराम को गुरुवार को तेज बुखार चढ़ गया।


उसका पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर शनिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी रोहित (15) पुत्र निन्कू को परिवारीजनों ने शनिवार सुबह तेज बुखार चढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed