फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six roads will be improved with 4.25 crore

Ambedkar Nagar News: सवा चार करोड़ से सुधरेंगी छह सड़कें

Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Six roads will be improved with 4.25 crore
अंबेडकरनगर। लोक निर्माण विभाग सवा चार करोड़ की लागत से छह सड़कों की मरम्मत कराएगा। इससे लगभग 25 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। निर्माण के लिए शासन की तरफ से पहली किस्त भी निर्गत कर दी गई है।
विज्ञापन





एमएलसी हरिओम पांडेय ने जिला मुख्यालय पर गुरुवार को बताया कि गोकुलापुर डायट से हरीपुर होते हुए टड़वा नहर संपर्क मार्ग की मरम्मत 68.79 लाख की लागत से होगी। इसकी कुल दूरी ढाई किलोमीटर है। 200 मीटर लंबे गौहनिया रसूलपुर मार्ग की मरम्मत 6.86 लाख की लागत से होगी।
विज्ञापन





उन्होंने बताया कि लगभग तीन किलोमीटर लंबे सनीतोनी-छितौनी संपर्क मार्ग का निर्माण 61.14 की लागत से, 11 सौ मीटर लंबे ध्वंजन संपर्क मार्ग का निर्माण 32.60 लाख की लागत से जबकि नरायनपुर घाट से रामबाबा संपर्क मार्ग की मरम्मत ढाई किलोमीटर दूरी में 68.79 लाख की लागत से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसके साथ ही चार किलोमीटर लंबे बेगीकोल संपर्क मार्ग की मरम्म्त 105.71 लाख की लागत जबकि पौने तीन किलोमीटर लंबे मधुवाना लखनडीह संपर्क मार्ग की मरम्मत 76.33 लाख रुपये की लागत से कराई जाएगी। इन मार्गों की मरम्मत से लगभग 25 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ होगा। अन्य यात्री भी बेहतर आवागमन का लाभ उठा सकेंगे।





एमएलसी ने बताया कि सरकार ने तेजी से निर्माण शुरू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को पहली किस्त के तौर पर दो करोड़ रुपये निर्गत भी कर दिए हैं। सड़कों का निर्माण तेजी से गुणवत्ता के साथ शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed