फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six injured including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत छह घायल

Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six injured including woman in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख एक को प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी राजकुमार (35) वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए बुधवार को दोपहर बाइक से महरुआ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह कसेरुआ के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी जगदीश कुमार (69) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी इम्तियाज (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। मसड़ा निवासी राजेंद्र कुमार (45) मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाने के दौरान बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना निवासी रंजीत (45) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी गिरिजादेवी (55) सुबह घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed