फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six houses to be destroyed by fire

आग से छह मकान राख

Wed, 26 Apr 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 26 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Six houses to be destroyed by fire
आग - फोटो : demo pic
चूल्हे की चिंगारी व विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 6 गृहस्थी जलकर राख हो गई। बुधवार दिन में हुई इन सभी घटनाओं से संबंधित गांव में अफरा तफरी का माहौल घंटों मचा रहा। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास सामूहिक रूप से शुरू किया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची फायर टीम नेे बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इन सभी घटनाओं में पीड़ितों को लगभग 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने की मांग प्रशासन से की है। 
विज्ञापन


महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे हीड़ी पकड़िया ग्राम पंचायत के मजरा पटियवा में श्यामलाल के छप्परनुमा घर में विद्युत शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिवारीजनों की चीख पुकार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और आग नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की विभीषिका बढ़ती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अकबरपुर फायर स्टेशन को दी। टीम जब तक गांव पहुंचती तो तब तक आग ने आस पास के 3 अन्य घरों को अपनी आगोश में ले लिया। कच्चा घर होने के चलते देखते ही देखते चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

इसमें श्यामलाल के अलावा बृजलाल, नंदलाल व सुलाबे का घर शामिल है। चारों परिवारों को मिलाकर लगभग साढ़े चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में बुधवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग से रामअकबाल पाल की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

आग की इस घटना में पीड़ित को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना से गांव में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। परिवारीजनों की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग नियंत्रित किया। पीड़ित ने प्रशासन से अहेतुक मदद सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। 


जलालपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव में बुधवार अपराह्न करीब 2 बजे मंशाराम के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। बताया जाता है कि चूल्हे से निकली राख को घर की महिलाओं ने बाहर फेंक दिया था। अचानक उसमें से आग भड़क गई। इससे घर में रखी 50 हजार की नकदी के अलावा 2 लाख रुपए के आभूषण व खाद्यान्न आग से जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची जलालपुर फायर टीम व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed