फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six houses destroyed by fire

आग से छह मकान राख

Fri, 17 Mar 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 17 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Six houses destroyed by fire
आग - फोटो : symbolic

बच्चों के खेल में माचिस की चिंगारी से लगी आग ने पांच ग्रामीणों के कच्चे मकान जलाकर राख कर दिए। छह मवेशी भी इसमें बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों को लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने कानूनगो व लेखपाल को मौके पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। थाना क्षेत्र अलीगंज के महरीपुर केवटहिया गांव में शुक्रवार दोपहर बाद कई बच्चे एक साथ खेल रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने एक-दूसरे को डराने के लिए माचिस जलाना शुरू कर दिया। खेल-खेल में बच्चों द्वारा माचिस की तीली फेंके जाने के चलते अचानक एक छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटें निकलने लगीं। जब तक ग्रामीण संभलते और आगे पर काबू पाते, तब तक आगे ने आसपास सटे पांच ग्रामीणों के छप्परनुमा घर जलाकर राख कर दिए।
विज्ञापन


घटना में तूफानी निषाद, हृदयराम निषाद, नेबूलाल, रामतीरथ व रामनयन निषाद का घर प्रभावित हो गया। लपटें इतनी तेज थीं कि पशुशाला में बंधी चार भैंस व दो गाय भी झुलस गईं। ग्रामीणों ने हालांकि अथक प्रयास कर आग पर किसी तरह काबू पाया लेकिन तब तक लगभग दो लाख का नुकसान ग्रामीणों को हो चुका था। टांडा तहसीलदार एमएल आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनगो व लेखपाल को गांव भेजा गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे मौके पर जाकर विस्तृत जानकारी लें और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि आवश्यक मदद तय की जा सके।  ग्राम प्रधान कन्हैय्या लाल यादव ने  बताया कि आग की चपेट में आकर पांच मकान जलकर राख हो गए और कई जानवर बुरी तरह झुलस गए हैं। टांडा तहसीलदार मसूदनलाल आर्य ने बताया कि लेखपाल व कानूनगो को घटना स्थल पर भेजा गया है, उनकी रिपोर्ट के अनुसार पीड़ितों को सहायता प्रदान  की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed