फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Silence spread over the death of the murder accused

हत्या के आरोपी की मौत से पसरा सन्नाटा

Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Silence spread over the death of the murder accused
टांडा (अंबेडकरनगर)। अंकित यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद से पकड़ी भोजपुर गांव व बाजार में गिरफ्तारी के भय से सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार को भी पकड़ी भोजपुर में दो दर्जन से अधिक दुकानों के ताले नहीं खुले। कारण यह कि राजेंद्र की मौत होते ही आननफानन पुलिस पत्थरबाजों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की गिरफ्तारी के भय से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

पकड़ी भोजपुर गांव में अंकित यादव की हत्या के बाद से तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों हत्या के मुख्य आरोपी राजेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद से पकड़ी भोजपुर गांव व बाजार में सन्नाटा पसरा है। बाजार की दुकानें चार-पांच दिन से नहीं खुली हैं। ग्रामीणों व बाजारवासियों को पुलिस के छापे का भय सता रहा है। इसके चलते ही तमाम ग्रामीण घरों से भाग गए हैं। यह बात अलग है कि राजेंद्र की मौत को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। एक तरफ पुलिस उसे मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार करती है, जो दूसरी तरफ पुलिस की मौजूदगी में भीड़ हमलाकर उसे और घायल कर देती है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजेंद्र यादव की मौत पुलिस की गोली लगने से आयी चोटों से हुई, या फिर भीड़ की पिटाई के चलते।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने बीती 23 दिसंबर की रात में ट्रॉमा सेंटर से राजेंद्र की मौत की सूचना आते ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 दिसंबर को अज्ञात भीड़ के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा कर जेल भेज दिया। तब तक राजेंद्र यादव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम 25 दिसंबर को लखनऊ में हुआ। उधर, सीओ संतोष कुमार का कहना है कि मामले में समुचित कार्रवाई की जा रही है। इस बीच टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने गुरुवार को पकड़ी भोजपुर में ग्रामीणों से मुलाकात की। कहा कि किसी भी निर्दोष को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed