फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shriram

भगवान श्रीराम के आदर्श सर्व समाज के लिए प्रेरणादायक

Sat, 31 Oct 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shriram
राजेसुलतानपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। साथ ही समाज में व्याप्त छुआछूत व ऊंच-नीच की भावना को भी खत्म किया जा सकता है। ये विचार आलापुर विधायक अनीता कमल ने शनिवार को कमालपुर पिकार में रामलीला शुभारंभ के दौरान व्यक्त। उन्होंने आयोजकों एवं कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन करके अपने गौरवमई इतिहास को प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है वरन युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृतियों एवं परंपराओं के बारे में जानकारी भी मिलती है। विधायक ने कहा कि यदि समाज व राष्ट्र की खुशहाली सुनिश्चित करनी है तो सभी को भगवान राम के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। नारियों को भी माता सीता जैसे आदर्श अपनाने की आवश्यकता है। इससे पहले रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृतियों एवं परंपराओं को आगे बढ़ाना होगा। भगवान राम का आदर्श सर्व समाज के लिए प्रेरणा है। यदि हम सभी सीखना चाहें तो बहुत कुछ सीख कर समाज व राष्ट्र की भलाई तय कर सकते हैं। इस दौरान मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, भाजपा नेता हीरालाल तिवारी, विवेक सिंह, सुभाष दुबे, राजेंद्र सिंह, रामबदन यादव, भवर नाथ विश्वकर्मा, लोकपति त्रिपाठी सहित रामलीला समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed