{"_id":"62361aea8b8428450966434a","slug":"shopkeeper-thrashed-for-playing-song-related-to-cm-ambedkar-nagar-news-lko6222654161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से जुड़ा गाना बजाने पर दुकानदार की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से जुड़ा गाना बजाने पर दुकानदार की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। होली के जश्न में डीजे पर योगी मोदी व जय श्रीराम से संबंधित गाना बजाना एक व्यवसायी को मंहगा पड़ गया। आरोप है कि पिटाई कर दुकान के अंदर कैद कर दिया गया। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव बावली चौक का है। शुक्रवार को होली जश्न के मौके पर स्थानीय व्यवसायी युवकों द्वारा जहांगीरगंज कस्बे में भ्रमण कर डीजे पर पीएम मोदी, सीएम योगी व जय श्रीराम से संबंधित गाना बजाते हुए होली मनाई जा रही थी। युवकों का यही कार्य आरोपी को नागवार गुजरा।
बावली चौक पर वापसी होने के बाद ज्यादातर युवक वहां से चले गए। अपनी किराने की दुकान पर युवक संतराम के पहुंचते ही आरोपी ने वहां पहुंच कर दबंगई दिखाते हुए उसके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि एक ग्राहक ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसे भी आरोपी ने पीट दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री व अधिकारियों का नाम लेते हुए अपशब्द कहे गए और उसकी दुकान का शटर बंद कर दुकानदार को दुकान में कैद कर दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मी भी असहाय नजर आए। उनके सामने ही आरोपी गाली व धमकी देते हुए चला गया। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने पर पीड़ित व्यवसायी ने अपने साथ हुई आपबीती की वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, तब इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।