फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shamshad in long jump, Shivangi and Mirza topped in shot put

लंबी कूद में शमशाद व गोला फेंक में शिवांगी व मिर्जा अव्वल

Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shamshad in long jump, Shivangi and Mirza topped in shot put
अंबेडकरनगर के विद्युतनगर में संकुलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती छात्रा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युतनगर में हुई। इसमें कुल 63 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लंबी कूद में मोहम्मद शमशाद, जबकि गोला फेंक में मिर्जा साबिद बेग व शिवांगी ने बाजी मारी। कई अन्य खेलों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी ने मुख्य अतिथि महीप कुमार (उप महाप्रबंधक हॉर्टिकल्चर एनटीपीसी) तथा अवरीश (संभाग निरीक्षक अवध प्रांत) व विनोद (संकुल शारीरिक प्रमुख) का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। किसी भी क्षेत्र में यदि सतत प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। किशोर वर्ग की लंबी कूद में मोहम्मद शमशाद प्रथम, जबकि खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह गोला फेंक में मिर्जा साबिद बेग व शिवांगी ने बाजी मारी। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद शमशाद, जबकि द्वितीय स्थान पर मानसी रहीं। 800 मीटर दौड़ में सौरभ यादव प्रथम व सेजल द्वितीय रहे।।
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में राजेश्वर प्रथम, जबकि अंकिता द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह तरुण वर्ग के लंबी कूद में सतीश चंद्र मौर्य प्रथम, जबकि निधि द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में विशाल प्रथम व शिखा यादव द्वितीय पर रहीं। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में प्रदुम्मन प्रथम, जबकि नेहा वर्मा द्वितीय पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में विवेक प्रथम व शिवानी दूसरे पर रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम, जबकि रिया मौर्य को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में संकुल के कुल 4 विद्यालय सम्मिलित हुए। इसमें प्रथम स्थान पर विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी तथा द्वितीय स्थान पर विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युतनगर रहा। बाद में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed