फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   shalter house made by 3 cr. rupee

नहीं रात गुजारेंगे खुले आसमान के नीचे बेसहारा

Sun, 03 Nov 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
shalter house made by 3 cr. rupee
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में बनकर तैयार हो रहा आश्रय भवन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अब बेघरों को खुले आसमान तले रहने की मजबूरी नहीं रहेगी। अकबरपुर नगर के रघुराजीपुरम मोहल्ले में 100 बेड का आश्रय भवन का निर्माण लगभग तैयार है। शहरी आजीविका मिशन के तहत लगभग 3 करोड़ की लागत से आश्रय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि दिसंबर माह में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें आश्रय लेने वालों न सिर्फ रहने के लिए स्थान मिलेगा, बल्कि निशुल्क भोजन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों व बेसहारा लोगों को खुले में रात न गुजारना पड़े, इसके लिए वर्ष 2018 में शहरी आजीविका मिशन के तहत प्रदेश सरकार ने आश्रय भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान की। अकबरपुर नगर के रघुराजीपुरम में 100 बेड वाले भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपा गया। 2 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन का निर्माण कार्य 30 नवंबर 2019 तक पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो और समय पर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए, इसके लिए कार्यदायी संस्था को राशि भी उपलब्ध करा दी गई। शुरुआत में निर्माण की गति काफी धीमी रही, लेकिन समय बीतने के साथ ही इसमें तेजी आने लगी। मौजूदा समय में निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के दूसरे पखवारे में आश्रय भवन का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा विभाग कर्मी एसके मौर्या ने बताया कि 100 बेड वाले आश्रय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद इसका संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया कि इसमें ऐसे लोगों को रखा जाएगा, जो किसी बाहरी क्षेत्र से नगर क्षेत्र में आए हों और उन्हें रहने के लिए कहीं स्थान न मिले या फिर आर्थिक तंगी के चलते होटल में न रह सकते हों।
इसके अलावा यदि किसी कारणवश शहरी क्षेत्र में रह रहे किसी का घर ढह जाता है, तो खुले में रात न गुजारनी पड़े, इसके लिए उन्हें आश्रय भवन में शरण दी जाएगी। आश्रय भवन में रहने के लिए उनसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि आश्रय भवन में रहने वालों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे।

डूडा के परियोजना निदेशक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि लगभग तीन करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले आश्रय भवन का निर्माण दिसंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद इसका संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed