फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven including former district panchayat president murder case

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सात पर हत्या का केस

Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seven including former district panchayat president murder case
टांडा (अंबेडकरनगर)। उतरेथू बाजार में बीते वर्ष ग्राम प्रधान धर्मेंद्र वर्मा की गोली मारकर हत्या के बाद आक्रोशित बाजारवासियों की ओर से बदमाशों को मार डालने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा सहित सात लोगों के विरुद्ध इब्राहिमपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बदमाश रितेश उर्फ डीएम सिंह के पिता सुरेश सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर खेंवार, थाना अहिरौली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उनके पुत्र को पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा के ललकारने पर अजित वर्मा, रामभवन, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मन्ने वर्मा, सुखीराम वर्मा ने पीटकर मार डाला। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में शोभावती समेत अन्य के विरुद्घ केस दर्ज किया है। 26 जून 2020 को थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के उतरेथू बाजार में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र वर्मा अपने मित्र रामभवन की खाद-बीज की दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन

उसी समय एक बाइक पर तीन हमलावर आए और धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित बाजारवासियों ने तीनों हमलावरों को घेर लिया। इसमें से दो हमलावर रितेश उर्फ डीएम सिंह व मोहसिन को पीट-पीटकर मौके पर मार डाला, जबकि एक हमलावर अविनाश सिंह को जमकर पीटा। भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही डीएम सिंह के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दिवंगत धर्मेंद्र वर्मा के भाई जितेंद्र वर्मा की तहरीर पर मृतक रितेश उर्फ डीएम सिंह, मोहसिन व घायल अविनाश सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अब इसी प्रकरण में रितेश उर्फ डीएम की हत्या में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा समेत सात के विरुद्घ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed