फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven doctors were found, four were posted in the district hospital

Ambedkar Nagar News: सात चिकित्सक मिले, चार की जिला अस्पताल में तैनाती

Mon, 10 Mar 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 10 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Seven doctors were found, four were posted in the district hospital
कलेक्ट्रेट में डीएम के साथ खड़े नियु​क्ति पत्र पाए चिकित्सक। 
अंबेडकरनगर। जिले में मरीजों को बेहतर तरीके से उपचार मिले सकें, इसके लिए सात संविदा चिकित्सकों को डीएम ने नियुक्ति पत्र दिए। 15वें वित्त आयोग कार्यक्रम के एनएचएम की ओर से बीते दिनों संविदा चिकित्सकों का वॉक इन इंटरव्यू हुआ था, जिसमें डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. मनीष कुमार तिवारी, डॉ. नीलम, डॉ. चंद्रेश कुमार, डॉ. सीमा व डॉ. रजनीश सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अविनाश सिंह ने सभी चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान डीएम ने कहा कि आम जनता की सेवा पूरे मनोयोग से करें। इलाज के लिए आने वाले रोगियों के साथ मधुर व्यवहार रखें। अब सात चिकित्सकों के आने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी होगी। मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने मिले सभी चिकित्सकों को तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन

बॉक्स

यहां पर दी गई तैनाती

डॉ.अमित कुमार सिंह, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. मनीष कुमार तिवारी, डॉ. नीलम को जिला अस्पताल, डॉ. चंद्रेश कुमार को जलालपुर, डॉ. सीमा को सीएचसी अकबरपुर व डॉ. रजनीश सिंह को सीएचसी टांडा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed