{"_id":"60c646768ebc3ec9402f5095","slug":"settle-the-land-dispute-cases-seriously-ambedkar-nagar-news-lko5823222130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद के प्रकरणों का गंभीरता से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद के प्रकरणों का गंभीरता से करें निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को सैनिक सम्मेलन व अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया। पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं और उसका निस्तारण किया गया।
गोष्ठी में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह आम नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए। इसके बाद अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। गंभीर अपराध, महिला, नाबालिग संबंधी अपराध के घटित होने पर तत्काल मौके पर जाने एवं आवश्यक कार्यवाही किए जाने, एफआईआर का शत-प्रतिशत पंजीकरण किए की हिदायत दी।
आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने, जमानतदारों के सत्यापन, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, भूमि विवाद के प्रकरणों को गंभीरता से निस्तारित कराने, गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही, गैंग पंजीकरण, हिस्ट्रीशीट खोलने का टारगेट, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक आदि करने का करने का निर्देश दिया। (संवाद)