फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   seeking Facility , sent to jail

मांगने गए थे सुविधा, भेज दिया जेल

Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
seeking Facility , sent to jail
दुग्ध ‌विकास मंत्री के न ‌मिलने पर सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जानकारी के मुताबिक बनगांव डिहवा के ग्राम प्रधान पंकज विश्वकर्मा के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। सभी ग्रामीण यहां अकबरपुर विकास खंड में आयोजित ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद दुग्ध विकासमंत्री से मिलकर राशन वितरण में मनमानी से जुड़ी समस्या बताना चाहते थे।

विज्ञापन


बता हैं कि लेकिन अन्य ब्लाकों के शपथ ग्रहण में भाग लेने का हवाला देकर दुग्धविकासमंत्री ने अगले दिन आने की बात कह कर बिना शिकायत सुने ही चले गए। मंत्री जी से इस व्यवहार पर ग्रमीण नाराज हो गए। सभी ने ब्लॉक से बाहर निकल कर अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


पहले तो पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वे सब नहीं माने तो पुलिसने ग्राम प्रधान समेत चार अन्य को हिरासत में ले लिया। उन्हें तत्काल पुलिस वाहन से कोतवाली ले जाया गया। उधर अन्य ग्रामीणों को तितर-वितर करके पुलिस ने जाम समाप्त करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर जबरदस्ता जमा समाप्त करवाने और ग्राम प्रधान को हिरासत में लिए जाने से भड़के ग्रामीण तत्काल कोतवाली भी पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें वहां से बैरंग लौटा दिया। प्रदर्शन में सुरेश यादव, आज्ञाराम, संगीता, केवलपत्ती, रामलली, प्रेमा, शिव कुमारी,चंदर वर्मा, प्रदीप व संतराम सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।


पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। कोतवाल महेन्द्र प्रताप ने बताया कि सड़क जाम कर अशांति फैलायी जा रही थी, जिसके चलते ग्राम प्रधान व अन्य का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed