फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   security will be Tight in Sawan

सावन में होगी कड़ी सुरक्षा

Fri, 31 Jul 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 31 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
पांच जोन व दस सेक्टर में पूरे जिले को विभाजित कर पुलिस व प्रशासन की तरफ से अलग अलग मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। सिविल पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवानों को भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ड्यूटी को लेकर कोई लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए कुल 27 पुलिस वाहनों पर जीपीएस लगाए गए हैं, जिससे उनकी लोकेशन लगातार जानी जा सके। उधर विभिन्न संगठनों ने कांवर यात्रा निकालने के लिए अलग अलग तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


गत वर्ष कांवरियों की यात्रा के दौरान उत्पन्न हुई कतिपय परिस्थितियों के मद्देनजर जमकर तोड़फोड़, उपद्रव व आगजनी हुई थी। कई रोडवेज बस व निजी वाहन के अलावा पुलिस वाहन तक फूंक दिए गए थे। इसे देखते हुए ही इस बार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व शांति व्यवस्था के तगड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शु्क्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित क्षेत्राधिकारियों, कोतवाल व थानाध्यक्षों की बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि पूरे जिले को पांच जोन व दस सेक्टर में विभक्त कर पुलिस प्रभारियों की डयूटी लगा दी गई है। जिलाधिकारी विवेक ने भी सभी जोन व सेक्टरों में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है।

सभी सेक्टर व जोन अधिकारियों का मुख्यालय उन जगहों को बनाया गया है, जो उनके क्षेत्र में संवेदनशील माने जाते हैं। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों व ठहरने के स्थलों के अलावा कई सार्वजनिक स्थानों पर भी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की ड़यूटी लगा दी गई है। 27 जीपीएस चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर लगाए गए हैं, जिससे जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की रात्रि कालीन ड्यूटी पर विशेष नजर रखी जा सके।

एसपी ने कहा कि पूरे सावन मास में प्रमुख गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए और यह भी तय किया जाए कि कतई कांवर यात्रा के दौरान डीजे आदि का प्रयोग न होने पाए।


पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो। कांवर यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निपटे इसके लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से भी सहयोग लेने को कहा गया। सादी वर्दी में मंदिरों व घाटों पर तेज तर्रार पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि जिले में एक कंपनी पीएची व एक कंपनी सीआरपीएफ पहुंच चुकी है, जिनको सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed