फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Secretary arrived late to distribute urea, farmers got angry

यूरिया बांटने देरी से पहुंचे सचिव, किसानों का गुस्सा फूटा

Tue, 11 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Secretary arrived late to distribute urea, farmers got angry
अंबेडकरनगर के आशाजीतपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया के लिए लगी लम्बी लाइन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। यूरिया खाद का संकट जिले में दूर होने का नाम नही ले रहा है। किसानों को एक बोरी यूरिया पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कहीं भी खाद उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही किसानों की भीड़ वितरण केंद्र पर जमा हो जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा कटेहरी विकास खंड क्षेत्र के साधन सहकारी समिति आशाजीतपुर में देखने को मिली। यहां वितरण के लिए सहकारी समिति पर दो ट्रक यूरिया पहुंची थी। वितरण के लिए समिति सचिव के देरी से पहुंचने पर लाइन में लगे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ही बमुश्किल नाराज किसानों को समझा बुझा कर शांत कराने के बाद ही यूरिया का वितरण समिति के केंद्र से दोपहर बाद शुरू हो पाया।
विज्ञापन

बारिश होने के चलते काफी संख्या में किसानों को सिंचाई के कार्य से छुटकारा मिल गया है। ऐसे में किसानों को अब गेहूं की फसल में सिर्फ यूरिया खाद डालने की जरूरत बची है। बताया जाता है कि बीते रविवार को साधन सहकारी समिति आशाजीतपुर में रात के समय दो ट्रक यूरिया खाद वितरण के लिए पहुंची। इसकी जानकारी के बाद सुबह होने के साथ ही समिति पर किसानों की भीड़ यूरिया पाने को जुटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी लाइन लग जाने के बाद भी समिति के सचिव के सुबह 11 बजे तक गायब रहने के कारण लाइन में लगे किसानों का गुस्सा फूटने लगा। नाराज किसानों ने नारेबाजी के साथ सचिव के देर तक समिति पर न पहुंचने की शिकायत भी आला अफसरों से की। दोपहर बाद समिति पर पहुंचे सचिव ने किसी तरह नाराज किसानों को समझा बुझा कर स्थिति को संभाल कर यूरिया वितरण का कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed