फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Screws on mafia, testimony in many cases

Ambedkar Nagar News: माफिया पर कसा शिकंजा, कई मामलों में गवाही

Tue, 30 May 2023 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Screws on mafia, testimony in many cases
अंबेडकरनगर। माफिया सरगना खान मुबारक को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में जनपद न्यायालय में पेश किया गया। यहां उसके खिलाफ गैंगस्टर के दो अलग-अलग मामलों में प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। रंगदारी के एक मामले में गवाहों का फिर से बयान कराने का मंजूरी दी गई। तीन मामलों में माफिया के खिलाफ गवाही कराई गई।
विज्ञापन

आईजी अयोध्या जोन द्वारा लगातार दिए जा रहे निर्देशों के चलते पुलिस का शिकंजा माफिया सरगना खान मुुबारक पर कसने लगा है। उसे मंगलवार को हरदोई जेल से यहां कड़ी सुरक्षा में लाया गया। इसके बाद उसे अलग-अलग कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया पूरी कराकर उसे सजा दिलाई जाए सके। इसी क्रम में थाना हंसवर व बसखारी में दर्ज गैंगस्टर के दो अलग-अलग मामलों में उसके खिलाफ कोर्ट में चार्ज फ्रेम कराया गया। टांडा कोतवाली में दर्ज रंगदारी के एक मामले में गवाहों के मुकर जाने के बाद अब नए सिरे से बयान दिलाने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा गैंगस्टर व जानलेवा हमले के तीन अलग-अलग मामलों में उसके खिलाफ पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने कोर्ट में गवाही दी। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माफिया को हरदोई जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed