{"_id":"64b2d8363943f45813002b74","slug":"science-exhibition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-293-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मॉडल के जरिए बच्चों ने दिखाई विज्ञान की समझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मॉडल के जरिए बच्चों ने दिखाई विज्ञान की समझ
Sat, 15 Jul 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का मॉडल देखते अतिथि।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में शनिवार को नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन की ओर से विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने द सोल्जर, डीएनए मॉडल, श्वसन तंत्र, ज्वालामुखी, सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, वायु प्रदूषण के साथ कई मॉडल प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने मॉडल बनाने के साथ ही लोगों को उसके महत्व व संचालन की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया। छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की प्रदर्शन में मौजूद सभी लोगों ने सराहना की। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को एक नई दिशा मिलती है। हम सब की जिम्मेदारी है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा व अवसर प्रदान करें। चिकित्सक डॉ. शेखर ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा कि विज्ञान का क्षेत्र काफी वृहद है। इस क्षेत्र में युवाओं के लिए शानदार मौका है। बच्चों को इसका लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन जाह्नवी पांडेय ने किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, आशीष सोनी, अमित कुमार, दिलीप कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।