फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Rajbhar takes a dig at Akhilesh, says he was the one who implicated Azam Khan; the public has not forgotte

यूपी: राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- इन्होंने ही आजम खां को फंसाया था, सपा के कारनामों को भूली नहीं जनता

Sat, 12 Sep 2026 11:29 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 12 Sep 2026 11:29 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सपा को कई सीटों पर हार मिलेगी। राजभर ने आजम खां के मामले में अखिलेश को जिम्मेदार बताया और वक्फ संपत्तियों को लेकर विपक्ष पर आरोप लगाए। उन्होंने बाढ़ और मंत्रियों के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
UP: Rajbhar takes a dig at Akhilesh, says he was the one who implicated Azam Khan; the public has not forgotte
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के कारनामों को जनता भूली नहीं है और इसका जवाब 2027 के चुनाव में देगी। केवल बयानबाजी से सरकार नहीं बनती। अंबेडकरनगर में एक सीट उपचुनाव में जा चुकी है और 2027 में जिले की शेष चारों सीटों पर भी सपा हार जाएगी।

विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गोरखपुर मंडल में सपा 29 सीटें हारेगी, जबकि वाराणसी में 28 में से केवल चार सीटों पर ही सपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि खाली बातें करने से सरकार नहीं बनती। एटा, इटावा, कन्नौज और मैनपुरी के लोग आज भी कहते हैं कि सपा सरकार में रात में लोगों की भैंसें खोल ले जाई जाती थीं और शाम छह बजे के बाद लूट की घटनाओं का डर रहता था। उन्होंने दावा किया कि एक ब्राह्मण परिवार तक अपनी संपत्ति बेचने को मजबूर हो गया था। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर अखिलेश यादव के सरकार से बाहर निकलने संबंधी तंज पर राजभर ने कहा कि सरकार ने कानूनी कार्रवाई की और तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह देखना चाहिए कि 80 प्रतिशत घटनाएं उन्हीं के लोगों द्वारा की जा रही हैं। पीडीए की बैठकों में दलितों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। सरकार कार्रवाई करे तो सरकार दोषी और कार्रवाई न करे तो भी सवाल उठाए जाते हैं।

 

आजम खां के मामले में अखिलेश को बताया जिम्मेदार

आजम खां के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि उन्हें फंसाने वाले अखिलेश यादव हैं। जब सरकारी जमीन और धन से कॉलेज बनाया जा रहा था तो जमीन का हस्तांतरण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस सरकारों के समय वक्फ की करोड़ों रुपये की जमीनें हजारों रुपये में लीज पर दी गईं। इन जमीनों पर मॉल और होटल बनाए गए तथा मोटा किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जमीनें बेची नहीं गईं। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

 

मंत्रियों के बयान पर बोले- गलती पर कार्रवाई होगी

अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के संजय निषाद के बयान और सीतापुर में राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु के रोने के सवाल पर राजभर ने कहा कि मंत्री हैं, उन्हें लगा होगा तो उन्होंने कहा होगा। कभी-कभी कार्यकर्ता भी गलती करते हैं, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं होनी चाहिए। यदि कोई घटना करता है तो उसे सजा मिलेगी।

 

बाढ़ भाजपा ने नहीं कराई

प्रेरणा स्थल पर जलभराव को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार और नेपाल में भी बाढ़ आई है, इसे भाजपा ने नहीं कराया है। बरसात में इस तरह की स्थिति पैदा होती है। पहले खुले नाले और नदियां थीं, लेकिन अब उन पर भी अतिक्रमण हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed